1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: धोनी की चेतावनी का दिखा असर? मुंबई के खिलाफ सीएसके के गेंदबाजों ने नहीं डाला एक भी नो बॉल

IPL 2023: धोनी की चेतावनी का दिखा असर? मुंबई के खिलाफ सीएसके के गेंदबाजों ने नहीं डाला एक भी नो बॉल

आईपीएल 2023 में शनिवार को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इसमें संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली को 57 रन से हरा दिया। वहीं, दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 में शनिवार को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इसमें संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली को 57 रन से हरा दिया। वहीं, दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल के समीकरण बदल गए हैं। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई चौथे स्थान पर नजर आ रही है। वहीं, रोहित की अगुआई वाली मुंबई की टीम आठवें और दिल्ली नौवें स्थान पर लुढ़क गई है।

धोनी की चेतावनी से सुधरी गेंदबाजी
बता दें कि, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजों के प्रति नाराजगी जताई थी। दरअसल, इससे पहले मैच में गेंदबाजों ने नो बॉल खूब फेंके थे। वहीं, मुंबई के खिलाफ सीएसके के गेंदबाजों ने एक भी नो बॉल नहीं फेंकी। इससे धोनी काफी खुश नजर आए। इसका फायदा सीएसके की टीम को यह हुआ कि मुंबई को कम स्कोर पर रोक दिया। दरअसल, चेन्नई के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ पहले दो मैचों में काफी नो बॉल फेंकीं थीं। इससे धोनी काफी नाराज थे। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के बाद अपने गेंदबाजों को और टीम को चेतावनी भी दी थी।

 

पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...