1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: जिसकी बॉल पर रिंकू ने लगाए थे पांच छक्के, मैच के बाद गेंदबाज को मैसेज भेजकर कहीं थी ये बात…

IPL 2023: जिसकी बॉल पर रिंकू ने लगाए थे पांच छक्के, मैच के बाद गेंदबाज को मैसेज भेजकर कहीं थी ये बात…

उन्होंने कहा कि मैच के बाद उन्होंने यश दयाल का मैसेज भेजा था। पांच छक्क लगने के बाद यश दयाल काफी मायूस थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैदान पर ही रो रहे थे। उन्होंने चेहरे पर तौलिया रख लिया था। रिंकू और यश दयाल उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम में एक साथ खेलते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: कोलकाता नाइटराइडर्स  (Kolkata Knight Riders) के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पांच गेंदों पर पांच छक्का लगाने के बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) की हर तरफ चर्चा हो रही है। उस मुकाबले के बाद रिंकू की कहानी सभी क्रिकेट फैंस तक पहुंच गई है। गरीबी से निकले रिंकू (Rinku Singh) ने लंबे समय तक संघर्ष करके अपना नाम बनाया है। रिंकू (Rinku Singh) ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है।

पढ़ें :- IPL 2023 न खेलकर तीन खिलाड़ियों ने देश के लिए निभाया फर्ज, अब क्रिकेट बोर्ड ने दिया इनाम

उन्होंने कहा कि मैच के बाद उन्होंने यश दयाल का मैसेज भेजा था। पांच छक्क लगने के बाद यश दयाल काफी मायूस थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैदान पर ही रो रहे थे। उन्होंने चेहरे पर तौलिया रख लिया था। रिंकू और यश दयाल उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम में एक साथ खेलते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

रिंकू (Rinku Singh) ने बताया कि, मैनें यश दयाल को मैसेज भेजकर कहा था कि क्रिकेट में ऐसा होता है। तुमने पिछले साल वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैंने बस उसे प्रेरित करने की कोशिश की थी। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी (Kolkata Knight Riders)  ने भी सोशल मीडिया पर यश दयाल के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी थी। उसने लिखा था, ”यह मैदान पर एक कठिन दिन था। क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है। आप एक चैंपियन हैं, यश। आप मजबूत वापसी करने वाले हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...