1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। अभी तक मुंबई इंडियंस को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। अभी तक मुंबई इंडियंस को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है।

पढ़ें :- पडिक्कल इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल हो जाएगा, इस भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी!

इन सबके बीच लखनऊ से मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका लगा। उन पर धीमी ओवर गति के लिए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उनके अलावा मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा। इकाना में मंगलवार को खेले गए मैच में लखनऊ ने मुंबई को चार विकेट से हराया।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सत्र में दूसरी बार धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्हें दोषी पाया गया था। आईपीएल के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर (इम्पैक्ट प्लेयर समेत) छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इनमें से जो कम हो वह लागू होगा।

 

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...