1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024 Prize Money: आज आईपीएल के खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश; जानिए किसको मिलेगी कितनी रकम

IPL 2024 Prize Money: आज आईपीएल के खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश; जानिए किसको मिलेगी कितनी रकम

IPL 2024 Prize Money: दुनिया का सबसे आकर्षक घरेलू टी20 टूर्नामेंट यानी आईपीएल विश्व स्तर पर शीर्ष क्रिकेट प्रतिभाओं और विशाल प्रशंसकों को आकर्षित करता रहा है। जिसमें टीमों और उनके खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि टूर्नामेंट का एक अहम हिस्सा है, जो टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करती है। इसी कड़ी में आज आईपीएल 2024 फाइनल मैच के बाद फ्रेंचाइजी टीमों और खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2024 Prize Money: दुनिया का सबसे आकर्षक घरेलू टी20 टूर्नामेंट यानी आईपीएल विश्व स्तर पर शीर्ष क्रिकेट प्रतिभाओं और विशाल प्रशंसकों को आकर्षित करता रहा है। जिसमें टीमों और उनके खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि टूर्नामेंट का एक अहम हिस्सा है, जो टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करती है। इसी कड़ी में आज आईपीएल 2024 फाइनल मैच के बाद फ्रेंचाइजी टीमों और खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है।

पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

दरअसल, आईपीएल में विजेता और उपविजेता टीमों समेत सीजन की टॉप 4 टीमों को मनी प्राइज दिया जाता है। साथ ही विश्व स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए अलग-अलग अवॉर्ड दिये जाते हैं, उदाहरण के तौर पर टूर्नामेंट के पूर्व सीजन के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी ऑरेंज कैप विजेता और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पर्पल कैप विजेता होता है, जिन्हें भारी-भरकम प्राइज मनी दी जाती है। इसी तरह कई अन्य कटैगरी हैं, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से विजेताओं के लिए आईपीएल पुरस्कार में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2024 में टीमों के लिए पुरस्कार राशि 46.5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये और उपविजेता को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम 7 करोड़ रुपये कमाती है, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम 6.5 करोड़ रुपये दिया जाएगा।

आईपीएल अवॉर्ड और प्राइज मनी

विजेता: 20 करोड़ रुपये

पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित

उपविजेता: 13 करोड़ रुपये

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम: 7 करोड़ रुपये

चौथे स्थान पर रहने वाली टीम: 6.5 करोड़ रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट: 20 लाख रुपये

ऑरेंज कैप विजेता: 15 लाख रुपये

पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

पर्पल कैप विजेता: 15 लाख रुपये

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: 12 लाख रुपये

पावर प्लेयर ऑफ द सीजन: 15 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: 15 लाख रुपये

गेम चेंजर ऑफ द सीजन: 12 लाख रुपये

पढ़ें :- 'साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम...' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...