1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। दिल्ली कैपिटलस के खिलाफ उन्होंने एक दिन पहले शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, इस मैच में संजू सैमसन के कैच को लेकर विवाद बना हुआ है। इन सबके बीच भी उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने ये दोनो रिकॉर्ड छक्के जड़कर बनाए। एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जबकि एक रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2024: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में हैं। दिल्ली कैपिटलस के खिलाफ उन्होंने एक दिन पहले शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, इस मैच में संजू सैमसन के कैच को लेकर विवाद बना हुआ है। इन सबके बीच भी उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने ये दोनो रिकॉर्ड छक्के जड़कर बनाए। एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जबकि एक रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की।

पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

बता दें कि, आईपीएल के इतिहास में संजू सैमसन सबसे कम पारियों में 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सैमसन ने 159 पारियों में 200 छक्कों का आंकड़ा पार किया, जबकि उनसे पहले एमएस धोनी के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज था। एमएस धोनी ने 165 पारियों में 200 छक्के आईपीएल में जड़े थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही उन्होंने आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए थे।

वहीं, रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड संजू सैसमन ने धराशायी कर दिया है। रोहित शर्मा ने 11 बार आईपीएल के इतिहास में एक मैच में 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं, जबकि संजू सैमसन ने 12वीं बार ये कमाल कर दिखाया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 छक्के जड़े। हालांकि, इतनी ही बार केएल राहुल ने भी आईपीएल में एक पारी 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। ऋषभ पंत 9 बार और एमएस धोनी 8 बार ये कमाल करने में सफल हुए हैं।

 

पढ़ें :- 'साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम...' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...