मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच दोनो तरफ से भीषण स्ट्राइक जारी है। खबरों के अनुसार, इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है।
US Israel Iran War : मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच दोनो तरफ से भीषण स्ट्राइक जारी है। खबरों के अनुसार, इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
तंगसीरी ईरान के ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना शाखा का नेतृत्व कर रहे थे। एक अधिकारी ने यह भी दावा किया कि कमोडोर तंगसीरी होर्मुज को बंद कराने की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
तंगसीरी को होर्मुज में ईरान की आक्रामक समुद्री रणनीति का मुख्य सूत्रधार माना जाता था. वे अक्सर अमेरिका और इजरायल को समुद्र में कड़ी चुनौती देने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहते थे।
दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में जन्मे तांगसीरी, ईरान-इराक युद्ध और तथाकथित टैंकर युद्ध (यह 1980 के दशक में ईरान के साथ अमेरिका का पहला संघर्ष था) में अहम भूमिका निभाने के बाद आईआरजीसी नेवी का हिस्सा बने।
तांगसीरी ने बंदर अब्बास में आईआरजीसी नेवी के पहले नेवल डिस्ट्रिक्ट की कमान संभाली और 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर के तौर पर काम किया, जिसके बाद उन्होंने फोर्स के चीफ का पद संभाला।
अगर तंगसीरी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो उनका नाम उन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनकी 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से हत्या कर दी गई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की थी।
दूसरी तरफ इस बड़े दावे के बावजूद, तेहरान की ओर से अभी तक अपने शीर्ष कमांडर की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बंदर अब्बास ईरान का सबसे महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा है, जहां से पूरे फारस की खाड़ी की निगरानी की जाती है।