HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Israel-Hamas war: ऑपरेशन अजय के जरिए 1200 भारतीयों को लाया गया भारत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Israel-Hamas war: ऑपरेशन अजय के जरिए 1200 भारतीयों को लाया गया भारत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के जरिए लगातार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। ऑपरेशन अजय के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Israel-Hamas war: इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के जरिए लगातार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। ऑपरेशन अजय के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, इस ऑपरेशन अजय के तहत अब तक 1200 भारतीय वापस आए हैं। इनमें 18 नेपाली भी शामिल हैं। अरिंदम बागची ने बताया कि और भी फ्लाइट भेजने का प्लान चल रहा है। परिस्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है।

पढ़ें :- इजरायल की इस हरकत से ईरान बेहद गुस्से में; अमेरिका ने जल्द हमले की दी चेतावनी

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय प्रवक्ता की तरफ से इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर भी अपना रूख साफ किया। उन्होंने कहा कि, आपने प्रधानमंत्री की टिप्पणियां, ट्वीट और बयान देखा होगा। हमने इजरायल पर हुए भीषण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। चिंतित हैं। हम अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह करेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...