ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत के बाद अब तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। अब ईरान की राजधानी तेहरान में फिर से हमले तेज कर दिए हैं। राजधानी में एक के बाद एक कई धमाके किए गए। इजरायली सेना ने कहा, IDF तेहरान के बीचों-बीच ईरानी आतंकी शासन से जुड़े ठिकानों पर हमला कर रही है।
Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत के बाद अब तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। अब ईरान की राजधानी तेहरान में फिर से हमले तेज कर दिए हैं। राजधानी में एक के बाद एक कई धमाके किए गए। इजरायली सेना ने कहा, IDF तेहरान के बीचों-बीच ईरानी आतंकी शासन से जुड़े ठिकानों पर हमला कर रही है।
उधर, ईरान ने सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद बड़े प्रहार की तैयारी कर रहा है। ईरान का कहना है कि, खामेनेई की मौत का बदला जरूर लेगा। इसको लेकर ईरान की तरफ से लगातार इस समय खाड़ी के अरब देशों में टारगेट मिसाइलें दागीं गई हैं। बहरीन, कतर, अबू धाबी, दुबई समेत कई जगहों पर मिसाइलों से हमले किए गए। सामने आए फुटेज से मिसाइलें गिरने के बाद आसमान में धुआं उठता दिखाई दिया।
इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, अगर कोई भी जवाबी कार्रवाई होगी तो तनाव और ज्यादा बढ़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में जवाब दिया, “बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जैसा पहले नहीं देखा गया होगा।” बता दें कि जब इजरायल और अमेरिका के इस हमले में खामेनेई के अलावा, डिफेंस काउंसिल की एक मीटिंग पर हुए।
ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख के मौत की खबर
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख के मौत की खबर आयी है। हमले में ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख गुलामरेजा रेजाइयन के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, राष्ट्रीय पुलिस खुफिया प्रमुख जनरल गुलामरेजा रेजाइयन कल (शनिवार) दुश्मन हमलों के बाद मारे गए।