इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर इजरायली हमले में मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बीच हुई है।
नई दिल्ली। इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर इजरायली हमले में मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बीच हुई है। ईरान के रक्षामंत्री की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। बता दे कि ईरान की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बता दे कि, इजरायल ने शनिवार सुबह से ही ईरान पर हमला कर दिया था और उसने ईरान के कई सैनिय ठिकाने पर लगातार बमबारी की। इस बमबारी में ईरान के रक्षामंत्री और रिवॉल्यूशनी गॉर्ड के कमांडर की मौत की खबर है। हमले का आभास होते ही लोग घरों से भागकर बंकरों में चले गए। वहीं कुछ कामकाजी लोग अपने ही घरों में बने रहे।
बता दे इजरायल ने जब ईरान पर हमला किया तो शनिवार होने कारण साप्ताहिक बंदी थी और पहले से ही सड़कों पर सन्नाटा था। इस कारण कोई बड़ी अफरा-तफरी नहीं मची, लेकिन शाम होते ही सूत्रो के मुताबिक पता चला कि इजरायल के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।