1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ISRO ने शेयर की चांद की कुछ खास तस्वीरें, करीब से ऐसा दिखता है Moon

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ISRO ने शेयर की चांद की कुछ खास तस्वीरें, करीब से ऐसा दिखता है Moon

Chandrayaan-3 Update: इसरो (ISRO) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 अपनी सफलता और इतिहास रचने से अब बस कुछ कदम ही दूर है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को शाम करीब 6:04 बजे (भारतीय समयानुसार) सेफ लैंडिंग करने वाला है। वहीं, लैंडिंग से दो दिन पहले लैंडर ने चांद की हैरतअंगेज तस्वीरें भेजी हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Chandrayaan-3 Update: इसरो (ISRO) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 अपनी सफलता और इतिहास रचने से अब बस कुछ कदम ही दूर है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को शाम करीब 6:04 बजे (भारतीय समयानुसार) सेफ लैंडिंग करने वाला है। वहीं, लैंडिंग से दो दिन पहले लैंडर ने चांद की हैरतअंगेज तस्वीरें भेजी हैं।

पढ़ें :- ISRO का 101वां सैटेलाइट EOS-09 श्रीहरिकोटा से निकला, फिर भी मिशन रह गया अधूरा; जानिए क्या रही वजह

इसरो (ISRO) ने लैंडर की ओर से भेजी गयी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) का इस्तेमाल करके इन तस्वीरों को खींचा गया है। ये तस्वीरें चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव की है, जिस क्षेत्र को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग (Lander Vikram’s landing) के लिए चुना गया है। एजेंसी ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘ये चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें हैं, जिसे लैंडर के खतरा जांच और बचाव कैमरे (एलएचडीएसी) से खींचा गया है।’

इसरो ने खास कैमरे के बारे में बताते हुए कहा, ‘ये कैमरा (लैंडर) नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र (बिना बोल्डर या गहरे गड्ढों वाले) का पता लगाने में सहायता करता है। इसे स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, इसरो में विकसित किया गया है।’

बता दें कि चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के मिशन ही चांद पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं।

पढ़ें :- ISRO की बड़ी कामयाबी, रॉकेट मोटर बनाने के लिए जरूरी प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में पाई सफलता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...