HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने की विवादित टिप्पणी, बोले-मोहम्मद साहब और ईसा मसीह के पूर्वज थे हिंदू

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने की विवादित टिप्पणी, बोले-मोहम्मद साहब और ईसा मसीह के पूर्वज थे हिंदू

यूपी के आगरा जिले में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती (Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati) जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा पैगम्बर मोहम्मद  (Paigambar Muhammad) व ईसा मसीह (Jesus Christ) के पूर्वज भी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती (Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati) जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा पैगम्बर मोहम्मद  (Paigambar Muhammad) व ईसा मसीह (Jesus Christ) के पूर्वज भी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू थे। 17 महीने में पूरे विश्व में हलचल मची हुई है। मेरे जीवन मे असफलता जैसा कुछ नहीं। हिन्दूराष्ट्र विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव (Hindu Rashtra Vishal Dharma Sabha and Divine Darshan Festival) में शामिल होने के लिए जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती जी महाराज आगरा आये हैं।

पढ़ें :- बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती (Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati) जी महाराज का विवादित बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि सबके पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिंदू थे। मोहम्मद साहब और ईसा मसीह के पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू थे। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती जी महाराज द्वारा मोहम्मद साहब और ईसा मसीह का नाम लेकर की गई टिप्पणी से हलचल मच गई है।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती (Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati) जी महाराज हिन्दूराष्ट्र विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव (Hindu Rashtra Vishal Dharma Sabha and Divine Darshan Festival) में शामिल होने के लिए आगरा आये है। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज ने कहा कि कहा 17 महीने में पूरे विश्व में हलचल मची हुई है । अमेरिका में भी हलचल मची हुई है। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती (Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati) जी महाराज ने उपनिषद और श्रीमद भागवत का हवाला देते हुए कहा कि श्रीमन नारायण से ब्रम्हा जी की उत्पत्ति हुई। ब्रम्हा जी ने योगमाया से सतरूपा की उत्पत्ति की। मनु जी ने योगमाया से पुरुषों की उत्पत्ति की।

उन्होंने कहा कि महर्षियों की धर्म पत्नियों के गर्भ से ही देवता और दनुजों की उत्पत्ति हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, विकास और राजनीति से ही विश्व और व्यक्ति की संरचना होगी। जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि जीवन मे सफलता मिलती है। हमारे जीवन मे असफलता नामक कोई चीज नही है। आखिर में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वती जी महाराज ने कहा कि मैं भगवान के रुख को समझकर ही लिखता और बोलता हूं।

पढ़ें :- महराजगंज में बाढ की जमीनी हकीकत जानने निकले डीएम व एसपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...