1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. विकेट के लिए तरस रहे जसप्रीत बुमराह, इस सीजन नहीं खुला खाता

विकेट के लिए तरस रहे जसप्रीत बुमराह, इस सीजन नहीं खुला खाता

Wicketless Jasprit Bumrah : आईपीएल 2026 में जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने हार की हैट्रिक लगा दी है। जिसकी एक बड़ी वजह टीम की कमज़ोर गेंदबाजी है। मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज हैं, जो गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हैं। लेकिन, इस सीजन बुमराह विकेट तरस रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video : मुंबई-आरसीबी मैच में गेंद बदलने पर बवाल, टिम डेविड और अंपायरों के बीच देखने को मिला जबरदस्त ड्रामा

दरअसल, जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है, जो अपने खतरनाक योर्कर और वेरिएशन से विरोधी बल्लेबाजों के होश उड़ाते रहे हैं। लेकिन, आईपीएल के इस सीजन में बुमराह अपनी लय नहीं ढूंढ पाये हैं। उन्होंने चार मैचों में कुल 15 ओवर गेंदबाजी की है और 8.20 की इकोनॉमी से 123 रन दिये हैं। इसके बाद भी बुमराह को कोई विकेट नहीं मिल पाया है। ये उनकी टीम के लिए चिंता का विषय है।

मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का फॉर्म में आना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि टीम के बाकी गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाये हैं। अब तक चारों मैचों में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई है। रविवार को आरसीबी के खिलाफ बुमराह सबसे किफायती रहे, लेकिन बाकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। इस मैच में आरसीबी ने 240 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

जसप्रीत बुमराह की पिछली चार IPL पारियां

0/35 (4) बनाम KKR, वानखेड़े, 2026

पढ़ें :- IPL Match Today : आज आईपीएल में खेले जाएंगे डबल मुकाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत

0/21 (4) बनाम DC, दिल्ली, 2026

0/32 (3) बनाम RR, गुवाहाटी, 2026

0/35 (4) बनाम RCB, वानखेड़े, 2026

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...