HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. JDU MLC Khalid Anwar बोले- जिन्ना थे आजादी के बड़े नायक, तो नेहरू को बताया भारत विभाजन का जिम्मेदार

JDU MLC Khalid Anwar बोले- जिन्ना थे आजादी के बड़े नायक, तो नेहरू को बताया भारत विभाजन का जिम्मेदार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीते दिनों मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। इसके बाद अब बिहार में सत्तारूढ पार्टी जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर (JDU MLC Khalid Anwar) ने जिन्ना को बड़ा स्वतंत्रता सेनानी बताया है। इस बयान के बाद फिर मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर राजनीति गरम हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लगाई गई आग अब बिहार का रुख कर चुकी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीते दिनों मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। इसके बाद अब बिहार में सत्तारूढ पार्टी जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर (JDU MLC Khalid Anwar) ने जिन्ना को बड़ा स्वतंत्रता सेनानी बताया है। इस बयान के बाद फिर मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर राजनीति गरम हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के तरफ से लगाई गई आग अब बिहार का रुख कर चुकी है।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3: पंत और गिल ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर की धुलाई; लंच ब्रेक तक भारत को 432 रन की बढ़त

खालिद अनवर (Khalid Anwar)ने अपने बयान में कहा कि ‘जिन्ना संयुक्त भारत की आजादी के लिए बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्ना पहली कतार के स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने देश की आजादी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिन्ना ने मुल्क का विभाजन कराकर पाकिस्तान (Pakistan) बनाया, मगर इसके लिए उन्हें हम भला बुरा कहें यह ठीक नहीं है।

नेहरू को ठहराया विभाजन के लिए जिम्मेदार

इसके साथ ही जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर (JDU MLC Khalid Anwar) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को दो चश्मे से देखने की वजह से देश का विभाजन हुआ। कांग्रेस देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) ने प्रधानमंत्री बनने के लिए ही देश का विभाजन करवाया। अगर वह चाहते तो विभाजन को रोक सकते थे।

भाजपा बोली- पाकिस्तान चले जाओ

पढ़ें :- Purvi Champaran Firing: सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से थर्राया पूर्वी चंपारण; एक लड़की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर (JDU MLC Khalid Anwar) के बयान पर भाजपा (BJP)ने निशाना साधा है। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन्हें जिन्ना से प्रेम है। वह पाकिस्तान (Pakistan) जाकर रह सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए पाकिस्तान का दरवाजा हमेशा खुला है। हिंदुस्तान में रहने के लिए भारत माता (Bharat mata) और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जय बोलना पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...