नोएडा प्राधिकरण के आवासीय भूखंड विभाग के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग को काफी देर तक खड़ा रखा। सीसीटीवी कैमरों से देख रहे नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को यह बात पसंद नहीं आई। सीईओ ने मौके पर पहुंच कर विभाग के कर्मचारियों को बीस मिनट तक खड़े रहने की सजा सुना दी। इसका वीडियो सामने आया है।
नोएडा प्राधिकरण के आवासीय भूखंड विभाग के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग को काफी देर तक खड़ा रखा। सीसीटीवी कैमरों से देख रहे नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नाराज हो गए। सीईओ ने मौके पर पहुंच कर विभाग के कर्मचारियों को बीस मिनट तक खड़े रहने की सजा सुना दी। इसका वीडियो सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा कि एक ऑफिस में सभी कर्मचारी अपनी जगह पर खड़े हुए नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा प्राधिकरण में 65 से अधिक कैमरे लगे है। ये कैमरे हर विभाग के अलावा आने जाने वाले रास्तों पर भी लगे हुए है।
नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग को काफी देर तक खड़ा रखा
जिसके बाद सीईओ को गुस्सा आ गया और वे खुद ऑफिस पहुंच गए। फिर उन्होंने सभी कर्मचारियों को 20 मिनट तक खड़े रहने की सजा दी। pic.twitter.com/7CMAA52aCd
— Priya singh (@priyarajputlive) December 17, 2024
पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगातार टूट, पलायन और पार्टी नेतृत्व पर ‘घटते भरोसे’ की है कहानी: केशव मौर्य
इन कैमरों का कंट्रोल रुम का सेटअप प्राधिकरण के सीईओ के कैमरे में है। इसके जरिए वह प्राधिकरण के अलग अलग विभाग पर नजर रखते हैं। डेली की तरह सीईओ सोमवार को भी कैमरों के जरिए प्राधिकरण का हाल देख रहे थे।
उनकी आवासीय भूखंड विभाग पर नजर गई तो देखा कि एक बुजुर्ग सरदार एक महिला बाबू के सामने काम के संबंध में खड़े है। सीईओ ने अपने कर्मचारियों से विभाग में संदेश भेजा कि इनका काम कर दिया। अगर नहीं हो सकता है तो अनावश्यक रुप से खड़ा न रखा जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आवंटी का टीएम से संबंधित काम था। इसके बाद सीईओ अपने अन्य काम में लग गए। करीब 15-20 मिनट बाद सीईओ की नजर फिर से उसी विभाग पर गई। सामने आया कि बुजुर्ग आंवटी वहीं खड़ा था। इससे नाराज सीईओ करीब साढे ग्यारह बजे खुद ही विभाग जा पहुंचे। उन्होंने वहां अधिकारियों कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
विभाग में काम कर रहे सभी बाबुओ को करीब 20 मिनट तक खड़े रहने की सजा दी। सीईओ के आदेश की वजह से सभी बाबुओ तय समय तक अपनी सीट पर खड़े रहे।