1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. जियो के 5G ग्राहक 30 करोड़ पहुंचे, पिछले 12 महीनों में 6.6 करोड़ की बढ़ोतरी

जियो के 5G ग्राहक 30 करोड़ पहुंचे, पिछले 12 महीनों में 6.6 करोड़ की बढ़ोतरी

रिलायंस जियो के 5G ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ पहुंच गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स के अनऑडिटेड तिमाही नतीजों के मुताबिक, पिछले 12 महीनों यानी 1 अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक जियो के 5G ग्राहकों की संख्या में 6.6 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : रिलायंस जियो के 5G ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ पहुंच गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स के अनऑडिटेड तिमाही नतीजों के मुताबिक, पिछले 12 महीनों यानी 1 अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक जियो के 5G ग्राहकों की संख्या में 6.6 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी 3 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छू लिया है। जियो का कुल ग्राहक आधार 54.2 करोड़ के पार पहुंच गया है।

पढ़ें :- Census 2027: सरकार ने किया जनगणना की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती

जियो के नेटवर्क पर डेटा का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। प्रति ग्राहक औसत मासिक डेटा खपत 44.2 GB पहुंच गई है। कंपनी के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी अब करीब 56 फीसदी हो गई है। सितंबर तिमाही में जियो का कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.1 फीसदी बढ़कर 71 एक्साबाइट पहुंच गया। ये आंकड़े जियो के नेटवर्क पर डेटा के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाते हैं।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में जियो एयरफाइबर की भूमिका भी लगातार बढ़ रही है। एयरफाइबर के ग्राहकों की संख्या 1.51 करोड़ हो गई है। पिछले एक साल में जियो के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल शुद्ध बढ़ोतरी में एयरफाइबर की हिस्सेदारी 75 फीसदी से ज्यादा रही। इस दौरान जियो के कुल ग्राहक आधार में 3.6 करोड़ की शुद्ध बढ़ोतरी हुई, जबकि सितंबर तिमाही में 91 लाख ग्राहक जुड़े।

ग्राहकों की बढ़ती संख्या और डिजिटल सेवाओं के विस्तार का असर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया। जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही ग्रॉस रेवेन्यू 11.3 फीसदी बढ़कर ₹47,485 करोड़ और EBITDA 16.6 फीसदी बढ़कर ₹21,879 करोड़ हो गया। प्रति ग्राहक औसत मासिक कमाई (ARPU) भी बढ़कर ₹218.8 पहुंच गई।

इससे पहले 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई थी। कंपनी का ₹30,188 करोड़ का IPO भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO रहा, जिसे 22 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स बाजार मूल्यांकन के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई है।

पढ़ें :- हरीश रावत ने फतवा जारी करने वाले मौलाना की लगाई क्लास, सारा अली के मंदिर दर्शन का किया समर्थन,बोले- ऐसी असहिष्णुता देश को कहां ले जाएगी?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...