HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty Tips: सिर्फ इन आसान से टिप्स को रोज करें फॉलो पाएं निखरी और बेदाग स्किन

Beauty Tips: सिर्फ इन आसान से टिप्स को रोज करें फॉलो पाएं निखरी और बेदाग स्किन

बेदाग और खूबसूरत त्वचा का सपना हर लड़की का होता है। इसके लिए महिलाएं और लड़कियां कितने जतन कर डालती हैं। पर क्या आपको पता है अपने डेली रूटीन में चंद चीजों के इस्तेमाल करने मात्र से आप बिना पार्लर जाए ही खूबसूरत और ग्लोईंग स्किन पा सकती हैं।

बेदाग और खूबसूरत त्वचा (Flawless and Beautiful Skin) का सपना हर लड़की का होता है। इसके लिए महिलाएं और लड़कियां कितने जतन कर डालती हैं। पर क्या आपको पता है अपने डेली रूटीन में चंद चीजों के इस्तेमाल करने मात्र से आप बिना पार्लर जाए ही खूबसूरत और ग्लोईंग स्किन पा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान से टिप्स-

पढ़ें :- Sun tan: घर में मौजूद इन चीजों को चेहरे पर लगाएं, धूप से कितनी ही झुलसी हो स्किन तुंरत मिलेगा सनटैन से छुटकारा

बेदाग और खूबसूरत त्वचा (Beautiful Skin) के लिए अपने चेहरे की साफ सफाई पर खास ध्यान दें। जब भी बाहर से आएं तो सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से साफ करें।

ताकि बाहर के धूल या कण आपकी त्वचा पर जमे न रहे। त्वचा की देखभाल (Skin Care) के लिए रात को सोने से पहले आप चेहरे को साफ पानी से धोकर ही सोएं। इसे स्किन की अशुद्धियां दूर होंगी, मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी। हमेशा रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपने स्किन को साफ करके ही बिस्तर पर सोने के लिए जाएं।

आप खीरे या गुलाब जल वाले टोनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर स्किन से बची हुई गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाकर ओपन पोर्स को बंद करने का भी काम करता है।

रात को सोने से पहले चेहरे पर हर्बल फेस मास्क जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन स्वस्थ होगी। ऐसा करने से आपके स्किन को पोषक तत्वों के अलावा खोई हुई नमी भी वापस मिलेगी। आप गर्मियों के दिनों में मुलतानी मिट्टी, खीरा या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं।

पढ़ें :- इस स्क्रब को लगाने से ऑयली स्किन वालों को चेहरे की चिपचिपाहट से मिलेगा छुटकारा

सोने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज करना ना भूले। आप क्रीम, लोशन या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। इससे आपकी स्किन पर ग्लो और हेल्दी नजर आएगी।

रात को सोने से पहले आंखों के नीचे क्रीम लगाना ना भूले। इससे डार्क सर्कल की समस्या दूर होगी। आप सोने से पहले आंखों को आराम देने के लिए बादाम के तेल से मसाज करें। मसाज से आंखों में ब्लड सरकुलेशन तेज होता है और उन्हें आराम मिलता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...