1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कल्याण बनर्जी के बदले सुर, अभिषेक को बताया बेटा जैसा…जानिए बंगाल की राजनीति में क्यों बदल रहे पल-पल सियासी समीकरण?

कल्याण बनर्जी के बदले सुर, अभिषेक को बताया बेटा जैसा…जानिए बंगाल की राजनीति में क्यों बदल रहे पल-पल सियासी समीकरण?

कल्याण बनर्जी ने कहा, 'वह मेरे बेटा जैसा है। पिता का कर्तव्य है कि वह बेटे की सभी गलतियों को माफ कर दे। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई, जहां विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो गया हो। यह मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।'

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता लगातार पार्टी से बगावत कर रहे हैं। इसके साथ ही, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल में ही अभिषेक बनर्जी को लेकर सवाल उठाने वाले कल्याण बनर्जी के सुर बदले नजर आए। उनका एक बयान आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें वो कह रहे हैं कि, अभिषेक बनर्जी उनके बेटे के समान हैं और पिता होने के नोत उन्हें माफ करना उनका कर्तव्य है।

पढ़ें :- Video-ममता बनर्जी ने भाजपा को दी खुली चुनौती, बोलीं-'मुझे चुप कराने और TMC को खत्म करने के लिए आपको मुझे मारना पड़ेगा'

कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘वह मेरे बेटा जैसा है। पिता का कर्तव्य है कि वह बेटे की सभी गलतियों को माफ कर दे। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई, जहां विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो गया हो। यह मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।’

दरअसल, बीते दिनों कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने ममता बनर्जी से कहा था कि, या तो अभिषेक बनर्जी को पार्टी में रखिए या मुझे…जिसके बाद से कयास लग रहे थे कल्याण बनर्जी भी जल्द ही पाला बदल लेंगे। हालांकि, आज उन्होंने एक बेहद ही अहम बयान दिया है।

बीते दिनों फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को पैरवी से हटा दिया था। इससे कल्याण बनर्जी बुरी तरह से नाराज हो गए थे और इसे अपमान और अनादर बताया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें फोन करके बताया कि अभिषेक बनर्जी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में उन्हें कोर्ट नहीं जाना है और उनकी जगह वकील किशोर दत्ता पक्ष रखेंगे। कल्याण बनर्जी ने कहा ‘अभिषेक को सीनियर्स का सम्मान करना नहीं आता। वह बहुत घमंडी है और कभी भी मुझ पर भरोसा नहीं करता था और न ही करेगा।’

 

पढ़ें :- जहांगीर खान के बाद उनकी पत्नी सरिना भी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद थी फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...