1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जहांगीर खान के बाद उनकी पत्नी सरिना भी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद थी फरार

जहांगीर खान के बाद उनकी पत्नी सरिना भी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद थी फरार

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता जहांगीर खान के बाद उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरीना ने अपने पति जहांगीर की गिरफ्तारी के विरोध में फाल्ता इलाके में कई प्रदर्शन आयोजित किए थे, उन्होंने पुलिस स्टेशन पर हमला कर पति जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की योजना में शामिल थीं।इस दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद

जानकारी के अनुसार, फरार चल रही जहांगीर खान की पत्नी सरीना को शनिवार सुबह-सुबह दक्षिण 24 परगना में गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी करीबी नेता जहांगीर को रस्सी बांधकर इलाके में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। गिरफ्तारी के विरोध में कई जगह पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। टीएमसी नेता के समर्थकों ने सड़क जाम कर दिये थे और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि टीएमसी नेता जहांगीर खान का फाल्टा इलाके में अच्छा-खासा दबदबा माना जाता रहा है। लेकिन, 24 मई को आए नतीजों में जहांगीर खान को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीएमसी उम्मीदवाद फरार हो गए थे। चुनाव के दौरान जहांगीर खान बड़ी चर्चा में रहे थे। उन्होंने जहांगीर खान ने यूपी के सिंघम कहे जाने वाले अजयपाल शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...