दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल चंदानी (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस पूरे मामले में दिल्ली सरकार ने अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।
नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल चंदानी (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस पूरे मामले में दिल्ली सरकार ने अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।
यह है पूरा मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया।
इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे। रात 1:30 बजे मैंने गड्ढे में जाकर देखा, लेकिन वह उस समय वहां नहीं था। हमने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों का पर गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने दोबारा अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई आज जीवित होता।
दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल चंदानी (25 वर्ष) के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं हादसे का निरीक्षण करने आए मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे।