1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार… ‘ भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

‘कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार… ‘ भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

Epstein Files Row : अमेरिका के बदनाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी 'एपस्टीन फाइल्स' को लेकर भारत समेत दुनियाभर में बवाल मचा हुआ है। कई देशों में 'एपस्टीन फाइल्स' में नाम आने के बाद जानी-मानी हस्तियों ने इस्तीफा दे दिया है। PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अनिल अंबानी का नाम 'एपस्टीन फाइल्स' में सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर है। वहीं, अब भाजपा ने दावा किया है कि मौजूदा राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को एक ऐसे कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार मिला था, जिसे यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने फंड किया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

Epstein Files Row : अमेरिका के बदनाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर भारत समेत दुनियाभर में बवाल मचा हुआ है। कई देशों में ‘एपस्टीन फाइल्स’ में नाम आने के बाद जानी-मानी हस्तियों ने इस्तीफा दे दिया है। PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अनिल अंबानी का नाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ में सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर है। वहीं, अब भाजपा ने दावा किया है कि मौजूदा राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को एक ऐसे कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार मिला था, जिसे यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने फंड किया था।

पढ़ें :- पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स एक पोस्ट में लिखा, “2010 में, जेफरी एपस्टीन द्वारा फंड किया गया एक अवॉर्ड सीनियर कांग्रेस लीडर कपिल सिब्बल को मिला था, जिन्हें लंबे समय से गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। सैम पित्रोदा भी उन्हीं ग्रुप से जुड़े थे। -उस समय के तुरंत बाद, उस समय की कांग्रेस सरकार के दौरान कई पॉलिसी में बदलाव देखे गए। -क्या ये इत्तेफाक थे, या #एपस्टीन के बाहरी असर ने कांग्रेस सरकार के फैसलों को बदलने की कोशिश की? राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए!” कपिल सिब्बल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस दावे के बकवास बताकर खारिज कर दिया।

कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उस समय कपिल सिब्बल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री थे। उन्हें “शिक्षा में वैश्विक सहयोग के प्रति उनके दृढ़ समर्थन’ के लिए समारोह में पुरस्कार दिया गया था। खेड़ा ने कहा, “इसका जेफ्री एप्स्टीन से कोई संबंध नहीं है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...