HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Oath Ceremony: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे डीके शिवकुमार

Oath Ceremony: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे डीके शिवकुमार

सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपद लेने के लिए कांतीरवा स्टेडियम के लिए पहुंच गए हैं। वहीं कर्नाटक के  डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रिसीव करने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कर्नाटक।  सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपद लेने के लिए बेंगलुरु कांतीरवा स्टेडियम (Bangalore Kanteerava Stadium) के लिए पहुंच गए हैं। वहीं कर्नाटक के  डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रिसीव करने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे।

पढ़ें :- वायनाड भूस्खलन में प्रभावित छात्रों को दिया तोहफा, शिक्षा की राह आसान करने का प्रियंका गांधी ने लिया संकल्प

हेमंत सोरेन भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी कर्नाटक कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony)  में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह 12:30 बजे के करीब होगा

आज कर्नाटक की जनता को उनका मुख्यमंत्री मिल जाएगा। आज सिद्धारमैया मुख्‍यमंत्री के पद की तो डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा कई विधायक कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेगें। ये शपथ ग्रहण समारोह  (Oath taking ceremony) बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में   दोपहर 12:30 बजे के करीब होगा।

पढ़ें :- वायनाड लोकसभा सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने 29 लाभार्थियों को चाबियां सौंपी, 7 स्कूटर बांटा

बता दें कि 13 मई को कर्नाटक (Karnataka) व‍िधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटों, भाजपा ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के बीच कई दिन तक माथापच्ची चलती रही। हालांकि कई दिनों तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...