1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है, कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

Karnataka Election 2023: कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है, कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

भाजपा का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है। जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है। दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है। पीएम मोदी ने कहा कि, कर्नाटक को देश का नबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना उतना ही जरूरी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के बल्लारी में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है। यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही थी।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि, भाजपा का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है। जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है। दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है। पीएम मोदी ने कहा कि, कर्नाटक को देश का नबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना उतना ही जरूरी है।

भाजपा हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। लेकिन जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है।

वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उसे पनाह दी। इसके साथ ही कहा कि, फिल्म केरला स्टोरी इन दिनों चर्चा में है। मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...