1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: प्रियंका गांधी का BJP सरकार पर हमला, कहा-पुलिस भर्ती से लेकर हर जगह किया भ्रष्टाचार

Karnataka Election 2023: प्रियंका गांधी का BJP सरकार पर हमला, कहा-पुलिस भर्ती से लेकर हर जगह किया भ्रष्टाचार

प्रियंका गांधी ने कहा कि, कर्नाटक की 40% सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। भ्रष्टाचार के कारण कॉन्ट्रैक्टर ने आत्महत्या की, पुलिस भर्तियों में स्कैम हुए, हर तरह का भ्रष्टाचार किया गया। इसके खिलाफ PM को चिट्ठी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कहा जाता है कि कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़नी शुरू हो गयी है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों ने चुनावी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कर्नाटक के मैसूर और हनुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश और प्रदेश हमारी अपनी संस्कृति से बनता है। कर्नाटक की अपनी एक संस्कृति है। यह प्रदेश आपकी उसी संस्कृति, बड़े बुजुर्गों की सोच और आपकी मेहनत से बना है। इसी तरह सरकार वही है जो प्रदेश को आगे बढ़ाए, आपकी मदद करे और जिस पर आप विश्वास कर सकें।

पढ़ें :- असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि, कर्नाटक की 40% सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। भ्रष्टाचार के कारण कॉन्ट्रैक्टर ने आत्महत्या की, पुलिस भर्तियों में स्कैम हुए, हर तरह का भ्रष्टाचार किया गया। इसके खिलाफ PM को चिट्ठी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कहा जाता है कि कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे गए हैं।

साथ ही पूछा कि, रोजगार कहां गए, पैसा कहां गया, उन वचनों का क्या हुआ जो आपने कर्नाटक की जनता से किए थे। हम सवाल उठा रहे हैं लेकिन BJP सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। इन्होंने आरक्षण के नाम पर भी धोखा दिया। यहां आरक्षण बढ़ाने का प्रचार किया और वहां केंद्र में कुछ भी नहीं किया।

नंदिनी ब्रांड को खत्म करने की कोशिश
इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि, BJP ने नंदिनी ब्रांड को ख़त्म करने की कोशिश की। आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय दूध उत्पादन इतना था कि हम ‘क्षीर भाग्य योजना’ के तहत स्कूल के बच्चों को दूध देते थे। यही नहीं दूध के भारी उत्पादन के कारण हम किसानों को भी 5 रुपए/लीटर दूध देते थे।

 

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...