भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना गया है। इस दिन गंगा स्नान और मंदिरों में घी के दीपक का दान अक्षय फल प्रदान करता है।
Kartik Purnima 2025 : भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना गया है। इस दिन गंगा स्नान और मंदिरों में घी के दीपक का दान अक्षय फल प्रदान करता है। मंदिर में घी का दीपक दान करने से सुख, समृद्धि और शांति मिलती है, देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह बिगड़े हुए कार्यों को पूरा करने में भी सहायक होता है। दीपदान यम, शनि, राहू और केतु के बुरे प्रभाव से बचाने में भी मदद करता है।
इस साल कार्तिक पूर्णिमा 2025, बुधवार 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन देशभर में भक्त गंगा स्नान और अन्य धार्मिक कार्यों में भाग लेकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए खीर का भोग लगाना चाहिए। इस दिन आपको दीपदान करना चाहिए। दीपदान करने से मां लक्ष्मी के साथ ही अन्य देवी-देवता और आपके पितृगण भी प्रसन्न होते हैं।
पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ आप इस दिन पर कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी जरूर करना चाहिए।