कार्तिक मास की पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिविधान से आराधना करने से विशेष फल मिलता है।
Kartik Purnima 2025 : कार्तिक मास की पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिविधान से आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इस बार 5 नवंबर को मनाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन आप इस दिन पर कुछ खास उपाय कर लक्ष्मी की जी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। पुराणों में कहा गया है कि इसी दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर उतरकर आते हैं। वे इस पावन दिन पर गंगा स्नान और दीपदान कर अपनी खुशी मनाते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा लक्ष्मी पूजन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को स्नान कराएं, नए वस्त्र पहनाएं और उनका श्रृंगार करें। चंदन, कलावा, अक्षत, कौड़ी और चांदी के सिक्के जैसी वस्तुएं अर्पित करें।
भोग लगाएं
मां लक्ष्मी को खीर (केसर युक्त) का भोग लगाएं। देसी घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और मंत्रों (जैसे ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः) का जाप करें।
श्री सूक्त का पाठ
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप श्री सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें और उसके दोनों ओर दीपक जलाएं। तुलसी पूजन भी जरूर करें।