1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख आर्थिक सहायता का किया एलान

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख आर्थिक सहायता का किया एलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री भी भीषण धमाका हो गया। इस धमाके के बाद पटाखा फैक्ट्री जमींदोज हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें कई नाबालिग भी शामिल हैं। साथ ही, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- VIDEO-संजय निषाद का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले-अच्छे पद पर रहने वाले को आरक्षण छोड़ देना चाहिए, ता​कि गरीब और वंचित को मिल सके इसका लाभ

बताया जा रहा है कि, धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री जमींदोज होने के साथ-साथ फैक्ट्री के 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। कुछ लोगों के अब भी फैक्ट्री में फंसे होने की खबर आ रही है। पुलिस फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

;

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि, पटाखा फैक्ट्री कौशांबी के मनौरी के थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में है। विस्फोट की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित तमाम बड़े अफसर और प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटनास्थल से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद धुएं का ऊंचा गुबार उठा और पूरा इलाका धुएं से भर गया। फैक्ट्री के पटाखों में आग लगने के चलते देर तक धमाके होते रहे।

 

पढ़ें :- UP Janta Darshan : सीएम योगी बोले- धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज, बहन के लोहिया एडमिट होते ही भाई की आंखों में आए आंसू

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...