HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kedarnath Yatra 2022 : खराब मौसम और बर्फबारी के चलते सोनप्रयाग में रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस सेवा पर भी लगी रोक

Kedarnath Yatra 2022 : खराब मौसम और बर्फबारी के चलते सोनप्रयाग में रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस सेवा पर भी लगी रोक

हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ  धाम की यात्रा खराब मौसम और बर्फबारी के चलते रोक दी गई है। केदारनाथ में तेज बारिश और घना कोहरा छाने के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा रोक दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kedarnath Yatra 2022: हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ  धाम की यात्रा खराब मौसम और बर्फबारी के चलते रोक दी गई है। केदारनाथ में तेज बारिश और घना कोहरा छाने के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा रोक दी है। इस दौरान रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक जगह-जगह यात्रियों को रोक दिया गया। यात्रा रुकने से करीब 10 हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं, जिनसे प्रशासन लगातार अपील कर रहा है।इसके साथ ही पाटा और गौरीकुंड में हवाई सर्विस पर भी ब्रेक लगाया गया है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

बीते दो दिनों से पहाड़ो पर मौसम का रूप बिगड़ गया है। खराब मौसम और बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रा बाधित हो गई है। सोमवार को बारिश होने पर एहतियातन केदारनाथ यात्रा को रोका गया था, सिर्फ एक घंटे ही यात्रा का संचालन हुआ था। सोमवार को सोनप्रयाग से सुबह 8 बजे तक 8530 यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया था, लेकिन इसके बाद केदारघाटी और केदारनाथ में तेज बारिश और घना कोहरा छाने के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा रोक दी।मौसम विभाग की तरफ से केदारनाथ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को खराब मौसम के चलते केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा व्यापक रूप से प्रभावित रही. सुबह 7 बजे से 7.35 तक गुप्तकाशी, मेखंडा सहित अन्य हेलीपैड से हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, लेकिन इसके बाद बारिश और कोहरा होने के कारण दोपहर बाद से हेली सेवा बंद रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...