1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO: खेसारी लाल ने पवन सिंह को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, बाहुबली नेता ने पावर स्टार की सीट से टिकट देने का क्या ऐलान

VIDEO: खेसारी लाल ने पवन सिंह को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, बाहुबली नेता ने पावर स्टार की सीट से टिकट देने का क्या ऐलान

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार के पावर स्टार और सिंगर पवन सिंह को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। वहीं बाहुबली नेता और पूर्व विधायक सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को पवन सिंह की लोकसभा सीट कारकाट से टिकट देने का ऐलान कर दिया।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार के पावर स्टार और सिंगर पवन सिंह को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। वहीं बाहुबली नेता और पूर्व विधायक सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को पवन सिंह की लोकसभा सीट कारकाट से टिकट देने का ऐलान कर दिया। पूर्व विधायक ने यह बात रोहतास ​जिले के नवाड़ी में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान मंच से कही। बता दे कि पवन सिंह 2024 लोकसभा चुनाव में काराट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

पढ़ें :- भोजपुरी स्टार पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से बंद कमरे में की मीटिंग

रोहतास में हुए इवेंट में बाहुबली नेता और पूर्व विधायक सुनील पांडे ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में माइक लिया और कार्यक्रम में मौजूद खेसारी लाल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जुबान दे रहे हैं काराकाट से टिकट फाइनल है। अब तुम चुनाव लड़ो, बबुआ और जीत की गारंटी मैं देता हूं। उनकी यह बात सुनकर मंच में उपस्थित सभी लोगों जोरदार तालियां बजाईं। सुनील पांडे ने तो यहां तक ​​कह डाला कि अगर वह उनके सपोर्ट में चुनाव लड़ें तो कोई उन्हें चैलेंज करने की हिम्मत नहीं करेगा।

पढ़ें :- कोर्ट में सुनवाई के दौरान फूट-फूट कर रोने लगी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, कहा- सभी कर रहे मुझे नजरअंदाज

वहीं चुनावी ऑफर सुनते ही खेसारी लाल यादव के हाव भाव बदल गए और उन्होंने तुरंत अपने हाथ जोड़ लिए। अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि उन्होंने पॉलिटिक्स छोड़ दी है और अब उन्हें चुनाव नहीं लड़ना। उन्होने कहा कि जो इंसान सच बोलता है, वह नेता नहीं बन सकता। बहुत कम लोग होते हैं जिन्होंने सच बोलकर अपनी ज़िंदगी जी है। चुनावी कैंपेन में मैंने जिंदगी की कड़वी सच्चाई देखी, जिससे मैं बहुत दूर था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...