1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kishtwar Encounter : किश्‍तवाड़ में सुरक्षाबलों ने कुख्‍यात आतंकी जैश कमांडर सैफुल्‍लाह को घेरा, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

Kishtwar Encounter : किश्‍तवाड़ में सुरक्षाबलों ने कुख्‍यात आतंकी जैश कमांडर सैफुल्‍लाह को घेरा, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

किश्‍तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद (Terrorist organization Jaish-e-Mohammed) के कमांडर सैफुल्‍लाह (Commander Saifullah) को जवानों ने घेर लिया है। दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हो रही है। ठंड के मौसम में पाकिस्‍तान समर्थित आतंकवादी लगातार भारत में घुसपैठ करने का प्रयास करते रहते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Kishtwar Encounter : किश्‍तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद (Terrorist organization Jaish-e-Mohammed) के कमांडर सैफुल्‍लाह (Commander Saifullah) को जवानों ने घेर लिया है। दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हो रही है। ठंड के मौसम में पाकिस्‍तान समर्थित आतंकवादी लगातार भारत में घुसपैठ करने का प्रयास करते रहते हैं। बर्फबारी के कारण बॉर्डर पर चौकसी आमतौर पर कम हो जाती है, क्‍योंकि बेहद खराब मौसम की वजह से पैनी निगाह रख पाना आसान नहीं होता है। लेकिन इस बार सुरक्षबलों ने अपनी रणनीति बदल दी और जोरदार ठंड के बावजूद आतंकवादियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। सेना, अर्धसैनिक बल और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ज्‍वाइंट ऑपरेशन (Jammu and Kashmir Police Joint Operation) चलाकर कई आतंकवादियों को एलिमिनेट कर चुके हैं।

पढ़ें :- श्रीनगर के पास नदी में गिरा सुरक्षाबलों का वाहन, CRPF के 7 जवान घायल

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़ शुरू हो गया है। इस बार सुरक्षाबलों के चंगुल में जैश कमांडर सैफुल्‍लाह (Jaish Commander Saifullah) फंस गया है। जैश का आतंकवादी आदिल की मौत के बाद से सैफुल्‍लाह लगातार अपनी जगह बदल रहा था। वह आदिल का साथी भी है। सुरक्षाबलों और सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है। भारतीय सुरक्षाबल के जवान पिछले कुछ महीने से लगातार सैफुल्‍लाह की तलाश में थे। जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu and Kashmir) के घने जंगलों और बर्फ से लदी पहाड़ियों में सतत तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। अब जाकर जैश कमांडर (Jaish Commander) सुरक्षाबलों के घेरे में आया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...