1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kitten Tips: घर में भटूरा बनाने में आती हैं मुश्किल, लाख कोशिश के बाद भी नहीं बनता होटल जैसा तो फॉलो करें ये ट्रिक

Kitten Tips: घर में भटूरा बनाने में आती हैं मुश्किल, लाख कोशिश के बाद भी नहीं बनता होटल जैसा तो फॉलो करें ये ट्रिक

शायद ही कोई हो जिसे छोले भटूरे पसंद न हो। बच्चा हो या बड़ा हर उम्र के लोगों की जुबान पर छोला भटूरे का जायका सर चढ़ कर बोलता है। वहीं अगर भटूरा घर में बनाने की बात हो तो कई महिलाओं को इसे सुन कर ही पसीना छूट जाता है। इसके पीछे वजह है कि उनका भटूरा होटल या रेस्टोरेंट की तरह नहीं बनता।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शायद ही कोई हो जिसे छोले भटूरे पसंद न हो। बच्चा हो या बड़ा हर उम्र के लोगों की जुबान पर छोला भटूरे का जायका सर चढ़ कर बोलता है। वहीं अगर भटूरा घर में बनाने की बात हो तो कई महिलाओं को इसे सुन कर ही पसीना छूट जाता है। इसके पीछे वजह है कि उनका भटूरा होटल या रेस्टोरेंट की तरह नहीं बनता।

पढ़ें :- Beauty Tip : गर्मियों में पसीना, गर्मी और धूप इन सबका हमारी त्वचा पर पड़ता है असर, जानें इसको कैसे रखें ठंडा और ग्लोइंग?

तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपकी इस मुश्किल को आसान कर देते है। आज हम आपको घर में भटूरा बनाने की ट्रिक बताने जा रहे है जिसे फॉलो करने से आपके भटूरे एकदम होटल रेस्टोरेंट की तरह बनेगा।

भटूरा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 कप मैदा
1 टेबलस्पून सूजी
2 टेबलस्पून तेल
4 टेबलस्पून दही
1 टीस्पून चीनी
1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
तेल (तलने के लिए)
नमक
पानी

भटूरा बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी

घर में होटल रेस्टोरेंट जैसा भटूरा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा औऱ सूजी मिक्स करें। अब इसमें नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, दही और 2 टेबल स्पून तेल डालें। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम आटा गूंध लें।

इस आटे को एक गीले कपड़े से ढकें और 3-4 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। 3-4 गंटे के बाद आपको दिखेगा कि आटा फूल गया है अब इस आटे को फिर से गूंध लें। अब आटे को बराबर भाग में बांट लें और हर एक भाग में से होल बनाएं। एक भाग वाला आटा लें, उसे दबाकर लोई बनाएं और फिर गोल पुरी बेलें।

(भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा नहीं बेलें। )अब एक एक फ्राइंग पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करें( इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो) अब तेल में भटूरा डालें, कुछ सेकेंड के बाद, उसे धीरे से पौना से दबाएं, इससे वह बीच से फूलने लगेगा। सुनहरा होने तक भटूरे को मध्यम आंच पर पकाएं। जब भटूरा तल जाए तो इसे निकाल लें। गरमागरम भटूरे, छूले के साथ परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...