1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kushinagar Fake Currency Gang: नेपाल से नकली करेंसी चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़; सपा नेता समेत 10 लोग गिरफ्तार

Kushinagar Fake Currency Gang: नेपाल से नकली करेंसी चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़; सपा नेता समेत 10 लोग गिरफ्तार

Kushinagar Fake Currency Gang: यूपी के कुशीनगर जिले की पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद पुलिस ने सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 5 लाख से ज्यादा के नकली करेंसी भी जब्त की गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपा के नेता रफी खान सीमा पार नेपाल से इंटरनेशनल नकली करेंसी नोट चलाने वाले गैंग का संचालन कर रहा था। जिसे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बताया जा रहा है। सपा नेता का नेपाल-यूपी-बिहार व सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट के कारोबार का नेटवर्क था।

पुलिस का कहना है कि रफी खान उर्फ बबलू इस गैंग का मास्टरमाइंड था। नकली करेंसी के साथ पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। रफी खान के साथ गिरफ्तार किए गए गैंग का एक और सदस्य नौशाद खान भी सपा का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताया जा रहा है। नौशाद को सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...