HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri Case : लखीमपुर डबल मर्डर का जानें अब तक के 10 अपडेट्स,शादी, दुष्कर्म, हत्या और मुठभेड़…

Lakhimpur Kheri Case : लखीमपुर डबल मर्डर का जानें अब तक के 10 अपडेट्स,शादी, दुष्कर्म, हत्या और मुठभेड़…

Lakhimpur Kheri Case :  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई। इस वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lakhimpur Kheri Case :  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की।

पढ़ें :- IPL Final 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी विजेता, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई। इस वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। एक अभियुक्त जुनैद को पुलिस ने झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी ने बताया कि कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।

पांच अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य साजिश कर्ता पड़ोस में रहने वाले छोटू ने ही किशोरियों से सुहैल और जुनैद की दोस्ती कराई थी।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे: राहुल गांधी

हालांकि पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाला छोटू घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी दोनों बहनों को बहला फुसला के खेत में ले गए थे।

एसपी ने बताया कि सुहैल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात स्वीकारी है। बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए थे और वहां दुष्कर्म किया।

शादी की जिद पर अड़ी किशोरियां, तो गला दबाकर मार डाला
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि दोनों लड़कियां उनसे शादी की जिद पर अड़ गई थीं, जिसके बाद तीन आरोपियों सुहैल, जुनैद और हफीजुल्लाह ने दुपट्टे से दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दो आरोपियों कलीमुद्दीन और आरिफ को भी मौके पर बुलाया। जिन्होंने लड़कियों को फंदे पर लटकाने में मदद की। ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

नहीं लगाई गई अपहरण की धारा
घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहरण की धारा नहीं लगाई गई है।

पढ़ें :- IPL Final 2024: हैदराबाद लड़खड़ाते हुए 113 रन पर हुई ऑलआउट, कोलकाता के गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी

पोस्टमोर्टम पूरा हो गया है लड़की के शव अस्पताल से घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों ने कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती, अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो गई है। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...