1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

मॉनसून सत्र में आम बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, बीते तीन दिनों से बजट पर जो चर्चा हो रही है उसमें ​विषय को हटाकर सिर्फ मोदी जी की निंदा की जा रही है। विपक्ष की ये टोन बताती है कि उन्हें नरेंद्र मोदी का चेहरा पसंद नहीं आ रहा है लेकिन आप क्या कर सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र में आम बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, बीते तीन दिनों से बजट पर जो चर्चा हो रही है उसमें ​विषय को हटाकर सिर्फ मोदी जी की निंदा की जा रही है। विपक्ष की ये टोन बताती है कि उन्हें नरेंद्र मोदी का चेहरा पसंद नहीं आ रहा है लेकिन आप क्या कर सकते हैं।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा कि, 60 सालों में ये पहली बार हुआ है जब किसी नेता को तीसरी बार जनता से सत्ता संभालने का मौका दिया है। हमारी एक सलाह है कि सच्चाई को जितनी जल्दी स्वीकार कर लें उतना ही अच्छा है। इस दौरान ललन सिंह ने कांग्रेस की 99 सीटों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, ये तो अभी पहला साल है। पांच साल अभी पूरे बाकी है। अभी तो 99 पर हैं और पांच साल के बाद सांप फिर काटेगा तो आप जीरो पर पहुंचा जाओगे।

ललन सिंह ने कहा कि हम इन्हें बता रहे हैं कि जितना जल्दी इस सच्चाई को पचा लेंगे, उतनी ही शांति मिलेगी। वरना पूरे 5 साल कष्ट में रहेंगे। लूडो का खेल बड़ा खतरनाक होता है। किसी तरह 99 तक पहुंचते हैं और जब सांप काटता है तो जीरो पर पहुंच जाते हैं।

 

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...