लैंड रोवर डिफेंडर 110 अब भारत में स्थानीय स्तर पर असेंबल (CKD) की जाती है, जिससे इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है और इसमें पहले वैकल्पिक माने जाने वाले कई फीचर्स अब मानक उपकरण के रूप में शामिल हैं।
Land Rover Defender 110 : लैंड रोवर डिफेंडर 110 अब भारत में स्थानीय स्तर पर असेंबल (CKD) की जाती है, जिससे इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है और इसमें पहले वैकल्पिक माने जाने वाले कई फीचर्स अब मानक उपकरण के रूप में शामिल हैं।
भारत में इस गाड़ी का नया स्टार्टिंग प्राइस 99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। डिफेंडर के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स की कीमत अब 1.18 करोड़ रुपये तय की गई है। यूरोप के बाहर भारत ऐसा पहला देश है जहां JLR की प्रोडक्शन स्ट्रैटेजी में ये चेंज आया है।
स्टार्टिंग प्राइस: 99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली)।
प्राइस में मैक्सिमम कमी: 34 लाख रुपये।
असेंबली लोकेशन: JLR का पुणे प्लांट, महाराष्ट्र।
असेंबली का तरीका: कम्पलीटली नॉक्ड डाउन (CKD)।
इंजन ऑप्शन: 2.0-लीटर पेट्रोल, 3.0-लीटर पेट्रोल और 3.0-लीटर डीजल।
वेरिएंट: Defender 110 X-Dynamic HSE।
डिलीवरी: 15 नवंबर, 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
इस सिस्टम के तहत, JLR पुणे में बाहर से मंगाए गए पार्ट्स को असेंबल करेगा, न कि पूरी तैयार SUV को मंगाएगा। CKD किट्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी अलग होती है, जिससे मार्केट में गाड़ी उतारने की कॉस्ट कम हो जाती है।
इससे कंपनियों को मार्केट में बेहतर कॉम्पिटिशन करने में हेल्प मिलती है। Defender की बात करें तो, इसके 2.0-लीटर पेट्रोल वेरिएंट की प्राइस में 14 लाख रुपये की कमी आई है। वहीं, 3.0-लीटर पेट्रोल और डीजल मॉडल्स के प्राइस में पिछले प्राइस के मुकाबले 34 लाख रुपये की कमी आई है।