HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन, कल होगा अंतिम संस्कार

Mulayam Singh Yadav के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन, कल होगा अंतिम संस्कार

सिंह यादव का निधन (Mulayam Singh Yadav passed away) हो गया है। मिली जानकारी के तहत उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन (Mulayam Singh Yadav passed away) हो गया है। मिली जानकारी के तहत उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

बताया जा रहा है मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डीएनडी होते हुए उत्तर प्रदेश के सैफई लाया जा रहा है.

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

मंगलवार की दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज ही नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए सैफई जाएंगे.

उन्होंने कहा- ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना,राज्य सरकार की ओर से स्व.मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है, सैफई में मुलायम सिंह यादव जी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शासन पूरे राजकीय सम्मान के साथ करवाएगी, मैं स्वयं भी सैफई जाऊंगा.

 

पढ़ें :- हरियाणा का घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...