1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lathmar Holi Barsana 2022 : बरसाना की रंगीली गली में इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली, पूरा इलाका होली के रंग में डूब जाता है

Lathmar Holi Barsana 2022 : बरसाना की रंगीली गली में इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली, पूरा इलाका होली के रंग में डूब जाता है

राधा कृष्ण की लीला स्थली ब्रज मंडल में होली की धूम देखने लायक होती है। व्रज में होली के त्योहार के साथ राधा कृष्ण की लीलाओं का बखान और गुणगान होली का प्रमुख आकर्षण होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lathmar Holi Barsana 2022 : राधा कृष्ण की लीला स्थली ब्रज मंडल में होली की धूम देखने लायक होती है। व्रज में होली के त्योहार के साथ राधा कृष्ण की लीलाओं का बखान और गुणगान होली का प्रमुख आकर्षण होता है। विश्व में प्रसिद्ध बरसाना की लट्ठमार होली राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।फागन लगते ही ब्रज मंडल में होली की बयार बहने लगती है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

हर साल होली से कुछ दिन पहले रंगीली गली में लट्ठमार होली का आयोजन किया जाता है। रंगीली गली वही गली है, जहां द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेलने की शुरुआत की थी। द्वापर की परंपरा को आज भी निभाया जा रहा है। हर साल रंगीली गली से चौक तक पूरा इलाका होली के रंग और रस में डूब जाता है।

इस बार लट्ठमार होली 11 मार्च को खेली जाएगी। हर साल बड़े स्तर पर बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन होता है। यहां की होली में आज भी नंदगांव के पुरुष और बरसाने की महिलाएं ही भाग लेती हैं, क्योंकि कृष्ण नंदगांव के थे और राधा बरसाने की थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...