1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. महान एथलीट फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन, खेल जगत समेत पूरे देश में शोक की लहर

महान एथलीट फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन, खेल जगत समेत पूरे देश में शोक की लहर

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना के पीड़ित के निधन की खबर से पूरे देश में शोक का लहर है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना के पीड़ित के निधन की खबर से पूरे देश में शोक का लहर है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत में सुधार हुई थी लेकिन अचानक से ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ हुई और देर रात इस महान हस्ति के निधन की खबर आई।

शुक्रवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर मिल्खा सिंह ने आखिरी सांस ली। 91 साल के मिल्खा 17 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भारत के इस महान धावक को दुनियाभर में फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही मिल्खा सिंह के बेहतर स्वास्थ की कामना की थी। उन्होंने कहा था कि ओलंपिक जाने वाली टीम के आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

शुक्रवार देर रात पीएम ने इस महान हस्ति के निधन की खबर पर शोक जताया और परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।

 

 

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से बनाया प्रत्याशी, कल करेंगे नामांकन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...