1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए सेना प्रमुख, सरकार ने नाम का किया एलान

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए सेना प्रमुख, सरकार ने नाम का किया एलान

केंद्री की मोदी सरकार ने नए सेना प्रमुख के नाम का एलान कर दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को सेना का नया प्रमुख बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने नए सेना प्रमुख के नाम का एलान कर दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को सेना का नया प्रमुख बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल प्रशासन और जांच रिपोर्ट की पारदर्शिता पर खड़े किए गंभीर सवाल,मांगा डिस्चार्ज

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह जनरल के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह कार्यभार संभालेंगे।

नए थल सेनाध्यक्ष का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक रहेगा। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्यजीत मोहंती के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...