1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए स्थगित

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए स्थगित

Lok Sabha proceedings adjourned for three weeks : लोकसभा में शुक्रवार को भी मोदी सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा। जिसके चलते सदन को पहले दोपहर 12 बजे और फिर 9 मार्च तक स्थगित कर दिया गया। तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की बैठकें शुरू होंगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lok Sabha proceedings adjourned for three weeks : लोकसभा में शुक्रवार को भी मोदी सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा। जिसके चलते सदन को पहले दोपहर 12 बजे और फिर 9 मार्च तक स्थगित कर दिया गया। तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की बैठकें शुरू होंगी।

पढ़ें :- ईरान के एक स्कूल को इंजीनियर रशीद अपनी एक म​हीने की सैलरी करेंगे दान

दरअसल, लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने एपस्टीन फाइल्स को लेकर हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की बैठक पहले 12 बजे तक, फिर नौ मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था। जिसके बाद पुरी ने बुधवार (11 फरवरी, 2026) को स्वीकार किया था कि उनकी मुलाकात जेफरी एपस्टीन से “कुछ मौकों पर” हुई थी, लेकिन उनके साथ हुई बातचीत का दोषी अमेरिकी यौन अपराधी द्वारा किए गए अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था।

पुरी ने एपस्टीन फाइल्स मामले में में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके खिलाफ “अप्रत्यक्ष आरोप” लगाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मुद्दे पर विपक्ष हमलावर नजर आया है। शुक्रवार (13 फरवरी) को कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- वाशिंगटन डीसी में लगी ट्रंप और एपस्टीन की टाइटैनिक पोज वाली मूर्ति, गुमनाम आर्टिस्ट का US प्रशासन पर हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...