1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव तारीखों का कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा ऐलान

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव तारीखों का कल दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024)  की तारीखों का 16 मार्च शनिवार को ऐलान होगा। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग (Election Commission)  शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करे चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024)  की तारीखों का 16 मार्च शनिवार को ऐलान होगा। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग (Election Commission)  शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करे चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे।

नवनिुयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया।

चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...