1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय, यूपी प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद शुरू हुई चर्चा

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय, यूपी प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद शुरू हुई चर्चा

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि ​प्रियंका गांधी को यूपी की किसी सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि, कई बार प्रियंका गांधी के वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो चुकी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हो गईं हैं। शनिवार को कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अविनाश पांडे को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। ये बदलाव कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दो दिनों बाद हुआ है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

इस बदलाव के साथ ही प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि ​प्रियंका गांधी को यूपी की किसी सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि, कई बार प्रियंका गांधी के वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो चुकी हैं। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी को रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के नामों का एलान करेगी।

मल्लिकार्जुन खरगे को बनाया जाए पीएम उम्मीदवार
इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इसकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया था। हालांकि इस बैठक में इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

 

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...