1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, जल्द हो सकता है एलान

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, जल्द हो सकता है एलान

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीट अमेठी और रायबेरली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, यहां पर कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान ​नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल और प्रियंका गांधी के यहां पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के कुछ नेता भी लगभग यही इशारा कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीट अमेठी और रायबेरली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, यहां पर कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान ​नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल और प्रियंका गांधी के यहां पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के कुछ नेता भी लगभग यही इशारा कर रहे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...

बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा है, जबकि राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। राहुल गांधी के अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि इसका आधिकारिक फैसला गुरुवार को होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में होगा।

फिलहाल दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर गांधी परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से मांग कर रहे थे। पार्टी से जुड़े नेता मानते हैं कि अगर राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से लड़ते हैं, तो इसका सियासी फायदा पार्टी को अन्य सीटों पर भी होगा।

बता दें कि, सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद से रायबरेली ​की सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात तय हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें इशारों में जिसका जिक्र किया था, वो प्रियंका गांधी ही थीं। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की हुई व्यक्तिगत बैठकों में उनको रायबरेली से प्रत्याशी बनाने की बात कही जा चुकी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका कोई एलान नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा यही है कि गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी।

पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...