1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा में पीएम मोदी की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

लोकसभा में पीएम मोदी की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को देना था। पीएम मोदी (PM Modi)  4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने वाले थे। इसके लिए शाम 5 बजे का समय भी तय था, लेकिन हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि पीएम मोदी (PM Modi) आज इस चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को देना था। पीएम मोदी (PM Modi)  4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने वाले थे। इसके लिए शाम 5 बजे का समय भी तय था, लेकिन हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि पीएम मोदी (PM Modi) आज इस चर्चा का जवाब दे सकते हैं। अब इन सभी कयासों पर विराम लग गया है। पीएम मोदी (PM Modi)  की स्पीच के बिना ही हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव (Vote of Thanks) लोकसभा से पारित हो गया है। लोकसभा  स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया।

पढ़ें :- बजट सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी बोले- हम 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...