1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो साढ़ुओं की जान चली गई। हादसा कानपुर रोड पर दरोगा खेड़ा और गहरू अंडरपास के बीच…

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ के किसान पथ पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो साढ़ुओं की जान चली गई। हादसा कानपुर रोड पर दरोगा खेड़ा और गहरू अंडरपास के बीच हुआ, जब पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पढ़ें :- सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने AAP विधायक कुलदीप कुमार को किया किडनैप : सौरभ भारद्वाज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए, जबकि बाइक डंपर में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर बिजनौर थाना क्षेत्र के नटकुर अंडरपास के पास डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया।

हादसे में मोहनलालगंज निवासी 50 वर्षीय रामसेवक यादव और उनके साढ़ू, इटौंजा निवासी 45 वर्षीय रामू यादव की मौत हो गई। दोनों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...