1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Fog Returns : लखनऊ में अचानक मौसम ने बदला मिजाज, फिर लौट आया कोहरा

Lucknow Fog Returns : लखनऊ में अचानक मौसम ने बदला मिजाज, फिर लौट आया कोहरा

Lucknow Fog Returns : यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां तीन पहले तक तेज धूप ने गर्मियों की शुरुआत के संकेत दिये थे। इसके बाद मौसम में तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर में दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा, जबकि गुरुवार को एक बार फिर कोहरे की वापसी हो गयी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Fog Returns : यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां तीन पहले तक तेज धूप ने गर्मियों की शुरुआत के संकेत दिये थे। इसके बाद मौसम में तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर में दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा, जबकि गुरुवार को एक बार फिर कोहरे की वापसी हो गयी।

पढ़ें :- Tamil Nadu Elections : चिदंबरम ने सीएम स्टालिन से की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर DMK-कांग्रेस के बीच बातचीत तेज

राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, हालत यह रहे कि शहर में विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर तक रही। घने कोहरे के आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा। हालांकि, तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सुबह के समय यहां 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। लखनऊ मौसम केंद्र का पूर्वानुमान  है कि लखनऊ में बादलों की आवाजाही का सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। आज गुरुवार दोपहर बाद मौसम हल्का साफ होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा दिन भर कोहरे और धुंध की चादर रह सकती है। साथ ही 10 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिससे एक बार लोगों को सर्दियों का ऐहसास होगा।

लखनऊ में 17 और 18 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है और धूप देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। इसके बाद 19 और 20 फरवरी को बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन दोपहर बाद धूप देखने को मिल सकती है। 21 फरवरी से मौसम एक बार फिर पलटी मार सकता है।

शहर में 17 से 22 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

पढ़ें :- Iran Earthquake : युद्ध के बीच ईरान में आया जोरदार भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...