1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Good News : अमौसी में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, जेबीएम कंपनी को 7.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई

Lucknow Good News : अमौसी में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, जेबीएम कंपनी को 7.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई

स्वच्छता और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने अमौसी ग्राम, तहसील सरोजनी नगर में 7.5 एकड़ भूमि पर बायोगैस प्लांट की स्थापना हेतु जेबीएम कंपनी को जमीन उपलब्ध कराई गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। स्वच्छता और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने अमौसी ग्राम, तहसील सरोजनी नगर में 7.5 एकड़ भूमि पर बायोगैस प्लांट की स्थापना हेतु जेबीएम कंपनी को जमीन उपलब्ध कराई गई है। इस अत्याधुनिक बायोगैस प्लांट में नगर निगम के विभिन्न स्रोतों से आने वाले ऑर्गेनिक वेस्ट का उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कान्हा गौशाला (Kanha Gaushala) समेत नगर निगम द्वारा संचालित प्रमुख गौशालाओं से निकलने वाले गोबर वेस्ट के साथ ही मंडियों से प्राप्त होने वाले वेजिटेबल वेस्ट को इस प्लांट तक पहुंचाकर बायोगैस उत्पादन (Biogas Production) किया जाएगा। यह प्लांट न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी नई दिशा देगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन  राज्यपाल द्वारा शीघ्र ही प्रस्तावित है, जिससे लखनऊ शहर के सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

इस परियोजना को शीघ्र गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जेबीएम कंपनी के प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उन्होंने विभिन्न निर्देश भी दिए।

मण्डलायुक्त ने अवगत कराया कि पूर्व में इस भूमि पर कुछ विवाद था, किन्तु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत यह भूमि सदन में पारित हो चुकी है और अब जेबीएम कंपनी के अधिकार में है। उन्होंने कंपनी को निर्देशित किया कि साइट पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाकर, शासन द्वारा कराई जाने वाली लीज डीड की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके।

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, जेबीएम कंपनी के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...