1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Ka Mausam : लखनऊ में कब होगी बरसात? जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Lucknow Ka Mausam : लखनऊ में कब होगी बरसात? जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी (UP)में मानसून (Monsoon)का असर अब पहले से कमजोर होता नजर आ रहा है। हालांकि, बादलों की आवाजाही जारी है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के मध्य भाग में इस वर्ष औसत से कम बारिश हुई है। प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP)में मानसून (Monsoon)का असर अब पहले से कमजोर होता नजर आ रहा है। हालांकि, बादलों की आवाजाही जारी है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के मध्य भाग में इस वर्ष औसत से कम बारिश हुई है। प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी है।

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि, आगामी 22 अगस्त तक लोगों को इसी प्रकार के मौसम का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, दिन में हल्की-फुल्की बरसात के बाद कुछ समय के लिए राहत जरूर देगी, लेकिन अधिकांश समय उमस जैसे हालात बने रहने के आसार हैं।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान

लखनऊ में तापमान पहले की तुलना में बढ़ने लगी है। राजधानी में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकलेगी। धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। 17 अगस्त को लखनऊ में हवा की रफ़्तार में नरमी रहेगी। पश्चिम-उत्तर दिशा की हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलेंगी। देर शाम हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस सब के बीच आर्द्रता यानी उमस बढ़ी रहेगी।

लखनऊ में कब होगी बरसात?

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू, NCR में तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, लखनऊ में गुरुवार से बादलों की स्थिति में बदलाव की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि, वीकेंड तक आसमान में घने बादलों का साया रहेगा। उमस का असर भी नजर आएगा। राजधानी के लोगों को बढ़ी ह्यूमिडिटी की वजह से चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में 22 अगस्त को गरज-चमक के साथ छींटे और बौछार का अनुमान है। इसके बाद बारिश जैसी स्थिति बनने से तापमान में कमी आएगी।

बागवानी के मुफीद है ये मौसम 

बरसात का ये मौसम बागवानी के लिए बेहद मुफीद माना जाता है। बागवानी के जानकार वैज्ञानिक बताते हैं कि इस मौसम में अधिकांश फूल, फल और सब्जियों को लगाया जाता है। इस मौसम में मौसमी फूलों (Seasonal Flowers) की क्यारियां आदि तैयार की जाती है। जाड़ों में उगने वाले फूलों की तैयारी भी अभी से ही शुरू की जा सकती है।

इस हफ्ते छिटपुट बारिश के आसार

लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Meteorological Center) के वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रही है। विभाग इनकी मॉनिटरिंग कर रही है। मानसून की वजह से हल्की बारिश का दौर लखनऊ सहित पूरे प्रदेश भर में फिलहाल जारी है। गुरुवार से रविवार तक लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में छिटपुट बारिश होती रहेगी। बादलों की आवाजाही के बीच ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।

पढ़ें :- Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में बूंदाबांदी, आसमान में छाए काले बादल, फिर बदलेगा मौसम 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...