1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: मामी-भांजे की लव स्टोरी, सास की रोटी में जहर मिलाकर की हत्या, पति को मारने का प्लान हुआ फेल

लखनऊ: मामी-भांजे की लव स्टोरी, सास की रोटी में जहर मिलाकर की हत्या, पति को मारने का प्लान हुआ फेल

इसी बीच मनोज का भांजा करन, जो इराक में नौकरी करता था, इस साल जनवरी में वापस लौटा। जब वह अपने ननिहाल आया तो उसकी नजर अपनी मामी शालिनी पर पड़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें सामान्य रिश्तेदारी की तरह ही दिखीं, इसलिए परिवार के किसी सदस्य को शक नहीं हुआ। लेकिन समय के साथ करन का ननिहाल आना-जाना बढ़ गया....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव की 65 साल की शांति देवी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामला 5 अप्रैल का है जब मां शांति देवी ने अपने बेटे मनोज से बताया कि रोटी कुछ कड़वी लग रही थी, 1 रोटी खाने के बाद जी मिचलाने लगा,मां को उल्टी होने लगी तो मनोज उल्टी की दवा ला खिला दिया। लेकिन उल्टी नहीं रुकी तो मनोज जुनाबगंज डॉक्टर के पास ले गया। वहां डॉक्टर ने भर्ती कर शांति देवी को इंजेक्शन लगाया दर्द थोड़ा कम हुआ तो पर कुछ देर बाद अचानक से फिर तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने शांति देवि को प्रसाद अस्पताल रेफर ​कर दिया। जहां इलाज के दौरान शांति देति की मौत हो गई। उसके बाद शांति देवी को दफना दिया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय बहू शालिनी अपनी सास की रोटी में जहर मिला के खिलाया ​था। जिससे सास की मौत 24 घंटे में हो गई थी। बेटे के शक के आधार पर बहू से सख्ती के पूछताछ के दौरान बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पढ़ें :- Baisakhi 2026 : नई फसल के स्वागत में पकवानों से महके घर, केसरिया मीठे चावलों की मची धूम

भांजे के साथ अफेयर का पता चल गया था सास को

आरोपी शालिनी ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसका अपने ही सगे भांजे करन (20) के साथ अवैध संबंध था, जिसका घर में विरोध हो रहा था। खासकर उसकी सास इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी और दोनों को मिलने-जुलने से रोकती थी।शालिनी ने कबूल किया कि इसी वजह से उसने करीब 10 दिन पहले अपनी सास को मारने की कोशिश की थी। उसने चाय में कीटनाशक मिलाया था, लेकिन सास ने पूरी चाय नहीं पी, जिससे वह बच गईं। इसके बाद भी शालिनी ने साजिश नहीं छोड़ी और 5 अप्रैल को आटे में जहर मिलाकर रोटी बना दी।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि शालिनी को जहर घर के सामने रहने वाले एक नाबालिग चचेरे भांजे के जरिए मिलता था, जो करन का दोस्त है। शालिनी उसी से कीटनाशक मंगवाती थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शालिनी के मुताबिक करन ने उसे उकसाते हुए कहा था कि पहले नानी, फिर नाना और उसके बाद मामा को रास्ते से हटाओ, ताकि दोनों बिना किसी रुकावट के साथ रह सकें। घटना के बाद से ही करन फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, मृतका शांति देवी के शव को कब्र से निकलवाकर विसरा सुरक्षित किया गया है, ताकि मौत के असली कारणों की पुष्टि की जा सके।

कैसे शुरू हुआ मामी-भांजे का प्रेम-प्रसंग

पढ़ें :- जदयू के मंत्री जमा खान ने किया बड़ा दावा, बताया कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री

मृतका शांति देवी के बेटे मनोज रावत (28) की शादी करीब चार साल पहले शालिनी से हुई थी। शादी के एक साल बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ और परिवार की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही थी। इसी बीच मनोज का भांजा करन, जो इराक में नौकरी करता था, इस साल जनवरी में वापस लौटा। जब वह अपने ननिहाल आया तो उसकी नजर अपनी मामी शालिनी पर पड़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें सामान्य रिश्तेदारी की तरह ही दिखीं, इसलिए परिवार के किसी सदस्य को शक नहीं हुआ। लेकिन समय के साथ करन का ननिहाल आना-जाना बढ़ गया और दोनों फोन पर भी लगातार संपर्क में रहने लगे। इसी दौरान एक दिन मनोज ने शालिनी को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। गुस्से में आकर उसने शालिनी का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इस पूरे मामले में चचेरा भांजा भी करन का साथ देता रहा।

मनोज के घर पर न होने की स्थिति में करन उसी चचेरे भांजे के फोन पर कॉल करता और वह फोन शालिनी तक पहुंचा देता, जिससे दोनों की बातचीत जारी रहती। धीरे-धीरे यह बात शांति देवी को खटकने लगी और उन्होंने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। वह दोनों के बीच हो रही बातचीत और मुलाकातों में रुकावट डालने लगीं। यही विरोध शालिनी को नागवार गुजरा और अंततः उसने अपनी सास को रास्ते से हटाने का खौफनाक कदम उठा लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...