1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: होली में अनोखे अंदाज में नजर आये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ऊंट पर सवार होकर खेली होली

Lucknow News: होली में अनोखे अंदाज में नजर आये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ऊंट पर सवार होकर खेली होली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली के मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक होली की मस्ती और रंगों में डूबे नजर आये। दरअसल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर होली खेलते नजर आये। डिप्टी सीएम ने जनता को होली की शुभकामनाएं दीं औऱ जमकर रंग खेला।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली के मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (UP Deputy CM Brajesh Pathak ) होली की मस्ती और रंगों में डूबे नजर आये। दरअसल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर होली खेलते नजर आये। डिप्टी सीएम ने जनता को होली की शुभकामनाएं दीं औऱ जमकर रंग खेला।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ में होली के मौके पर एक समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak ) ऊंट पर सवार पहुंचे। उनके इस अनोखे अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ऊंट पर सवार होकर डिप्टी सीएम हवा में अबीर और गुलाल उड़ा रहे थे। वहीं लोग ढोल और नगाड़ों की धुन पर झूम रहे थे।

पढ़ें :- अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

ऊंट पर सवार डिप्टी सीएम होली का आनंद लेते हुए रंगों से सरोबोर और रंग बरसाते आगे बढ़ रहे थे। डिप्टी सीएम का यह अनोखा अंदाज लोगो को खूब पसंद आया। उन्होंने लोगो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भाईचारे और खुशी का पर्व है। सभी लोग इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...