1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: पांच साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार

Lucknow News: पांच साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपित को मदेयगंज पुलिस से बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने सेआरोपित कमल किशोर उर्फ भद्दर घायल हो गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच साल की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपित को मदेयगंज पुलिस से बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने सेआरोपित कमल किशोर उर्फ भद्दर घायल हो गया।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections Complete Results : भाजपा के 13 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस-टीएमसी ने चार-चार सीटों पर किया कब्जा

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतू दो खोखे औऱ एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के अनुसार तड़के मदेयगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इस बीच रघुवंशी ढाल के पास संदिग्ध बाइक जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। रुकने की बजाय भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह नीचे ढाल में उतर गया और आड़ लेकर फायरिंग करने लगा. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायस हो गया।

आरोपित की पहचान सीतापुर जनपद के माववपुर कमियापुर के निवासी कमल किशोर उर्फ भद्दर के रुप में हुई।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार कमल यहां नया पक्का पुल के पास मदेयगंज में झुग्गी बस्ती में रहता था। मंगलवार सुबह कमल ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

बच्ची को अस्पकाल में भर्ती कराया था। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी की निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की गई है।

पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...